चीन में शनिवार को आए भूकंप में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जबकि रविवार को जापान में भी भूकंप से हड़कंप मच गया। चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप में कम से कम 54 लोग घायल हो गए तथा 30 घर पूर्ण रूप से नष्ट हो गए।
दूसरी ओर केन्द्रीय जापान में आने वाले भूकंप में दर्जनों लोग घायल हो गए। जापानी अधिकारियों का कहना है कि भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6 दशमलव 7 थी। इस भूकंप में 37 घर नष्ट हो गए और 39 लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर हैं।
23 नवंबर 2014 - 16:24
समाचार कोड: 653412
चीन में शनिवार को आए भूकंप में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जबकि रविवार को जापान में भी भूकंप से हड़कंप मच गया। चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई।